फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performance of Congressmen on inflation, unemployment

महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Performance of Congressmen on inflation, unemployment
बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दामों को लेकर कलेक्ट्रेट पर रिक्शा ट्राली पर बाइक लादकर विरोध प्रदर्शन कर? - फोटो : MAU
मऊ। कांग्रेसजनों ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कहा सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही। कहा पेट्रेाल डीजल की मूल्यवृद्धि से लोग परेशान हो उठे। जबकि सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता ट्राली पर दो पहिया वाहन को रख कर ट्राली चलाते हुए कचहरी मोड़ से दीवानी गेट तक इस तानाशाही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इंतेखाब आलम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नाकामी के कारण आज देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। कोरोना महामारी के संकट के कारण देश मे हुए लॉकडाउन से जनता की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे में पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। घनश्याम सहाय ने कहा कि युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद श्षिक भर्ती में 69 हजार पद घोटाले की भेंट चढ़ गए। लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षा देते है नौकरी का इंतजार करते हैं। राजकुमार राय ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने से अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ेंगी। अगर सरकार बढ़े दामों को वापस नहीं लिया तो ऐसे ही विरोध प्रदर्शन पूरे जनपद में किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बालकृष्ण चौहान, अमरेश चंद्र पांडेय, रामजपित पांडेय, अबूबकर अंसारी, घनश्याम सहाय, राजकुमार राय, शैलेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, शशिकांत राय, मनोज सिंह, काजी मूजफ्फे, संपत मौर्या, मालिक सेराजुद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed