फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performance for rail bus operations

रेल बस संचालन के लिए प्रदर्शन

Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
mau
mau Updated Mon, 07 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Performance for rail bus operations
अमिला रेलवे स्टेशन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : mau
इंदारा-दोहरीघाट आमान परिवर्तन के चलते बद रेल बस का फिर से संचालन किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर  समिति के अध्यक्ष अरविंद्र पांडेय और विवेक राय की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि जनहित को देखते हुए रेल बस को शुरू किया जाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


धरना को संबोधित करते हुए  घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद्र पांडेय ने कहा की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील करने का दावा करते हुए 20 नवंबर 2016 को रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा शिलान्यास भी कर दिया गया और गोरखपुर मे उक्त रेल प्रखण्ड को जोड़ने के लिए घोषणा करने के साथ आश्वासन दिया गया कि काम जल्द शुरू हो जाएगा। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी अभी तक स्थिति जस की तस है। रेलवे ने कार्य तो शुरू किया नहीं बल्कि चल रही ट्रेन का भी बंद कर दिया गया। ट्रेन संचालन बंद होने अदरी, कोपागंज, घोसी, अमिला और दोहरीघाट के हजारों मजदूर, बुनकर और आम लोगों के लिए सस्ता साधन बंद होने से वह निजी वाहनों के भरोसे हो गए।
विज्ञापन


विवेक राय ने अमान परिवर्तन कार्य शुरू कराने, बंद रेल बस का संचालन पुन: शुरू करने, दोहरीघाट रेलवे की व्यर्थ पड़ी जमीन पर वॉशिंग पिट और टर्मिनल के निर्माण की मांग की। कहा कि गोरखपुर महाप्रबंधक को पत्र भेकर इन मांगों पर जवाब मांगा गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों  में सचीन तिवारी, अमन आर्य, नौशाद खा, नेहाल अख्तर, मनीस , सोनू यादव, प्रधान पवन, अखिलेश यादव, जियाउद्वीन खां, आकुब सिध्धकी ,खुर्सेद खा, बिश्राम यादव, दलक यादव, मल्ल सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed