फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performance for pension

समाजवादी पेंशन योजना में अनियमितता का आरोप

Thu, 09 Apr 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 09 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Performance for pension
समाजवादी पेंशन योजना में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिलाओं ने नगर पंचायत कोपागंज के प्रांगण में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



साथ ही जमकर नारेबाजी की। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सभासद सहाना खातून ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से पात्राें के चयन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।


नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में समाजवादी पेंशन योजना के तहत अपात्रों का चयन कर लिया गया है। जबकि पात्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। जिसके घर नौकरी है या कुछ ऐसे व्यक्ति हैं जो विदेश रह रहे हैं उनका योजना में चयन कर लिया गया है। वहीं जो गरीब हैं उनका सूची में नाम ही नहीं है।
विज्ञापन



तहसील प्रशासन की ओर से योजना में की गई गड़बड़ी की जांच कर बढ़ोत्तरी करने का आश्वासन दिया गया था  कहा कि 12 व 13 अप्रैल को पेंशन नहीं दिया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed