फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People will reject coalition of those who advocate foreign invaders - Anil Rajbhar

विदेशी आक्रांताओं की वकालत करने वालों के गठबंधन को जनता नकार देगी- अनिल राजभर

Wed, 10 Feb 2021 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
People will reject coalition of those who advocate foreign invaders - Anil Rajbhar
मऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि विदेशी आक्रांताओं की वकालत करने वालों के गठबंधन को प्रदेश की जनता नकार देगी। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजभर समाज को धोखा देने वालों को समाज के लोग ही सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन

वे बुधवार को जिला पंचायत के निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि जो बंदे मातरम नहीं बोल सकता, भारत माता की जय नहीं बोल सकता मां भारती की जय नहीं बोल सकता, ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करके महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजनीति करने वाले लोग क्या संदेश देना चाहते हैं। यह प्रदेश की जनता भली भांति समझ रही है। उनका इशारा ओवैसी और सुभासपा के गठबंधन की ओर था।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारे देश की संस्कृति को नष्ट किया। मंदिर तोड़े, घरों को नष्ट किया। उन्होंने मुहम्मद सालार गाजी का नाम लेते हुए कहा कि ऐसे लोगों के प्रति सहानुभूति रखने वाले के साथ सुभासपा के नेे समझौता करके महाराज सुहेलदेव के सिद्धातों आदशों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे महान देशभक्त के आदर्शों का अपमान कर रहे हैं। कहा कि ऐसा करके वे राजभर समाज के साथ धोखा कर रहे हैं। राजभर समाज इस गठबंधन को स्वीकार नहीं करेगा। बगल में बैठे विधायक विजय राजभर की तरफ इशारा करे हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें इनके जैसे गरीब के बेटे को भी विधान सभा में जाने का गौरव प्राप्त हो सकता है। जनपद में सड़कों की खस्ता हालत को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बरसात में सड़कों में गढ्ढे हो जाते हैं। फिर बन जाएगी। कहा कि सिक्स लेन को लेकर सीएम काफी गंभीर हैं।अगले महीने से उस पर वाहन चलने लगेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करणी सेना के कथित नेताओं द्वारा सपा के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान की पिटाई करने के मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो अधिकारियों से इस संबंध में बात करूंगा। एक भाजपा कार्यकर्ता को भेजे गए 25 लाख के बिल के बाबत मंत्री ने कहा कि इस बारे में विभागीय अधिकारियो से बात करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed