फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People suffering from the havoc of cold wave and icy wind

शीतलहर और बर्फीली हवा के कहर से बेहाल रहे लोग

Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
People suffering from the havoc of cold wave and icy wind
मऊ। शीतलहर तथा बर्फीली हवा का कहर बुधवार को भी जारी रहा। जिले में दोपहर तक भगवान भाष्कर के दर्शन न होने से बाजार में भी चहल पहल कम रही। दोपहर बाद चंद समय के लिए सूर्य देवता नजर आए। रेलवे तथा रोडवेज प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। हवा चलने के चलते धूप बेअसर हो रही थी। लोग गर्म कपड़ों मेें नजर आए।
विज्ञापन

शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को तड़के से ही बर्फीली हवा चलने से लोग अपने घरों से देर से निकले। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा ने वातावरण में गलन बढ़ा दिया है। ग्रामीण इलाकों में बड़े-बुजुर्गों की दिनचर्या अलाव के सामने सिमट कर रह गई है। सुबह काम पर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शीतलहर तथा बर्फीली हवा चलने से रेलवे तथा रोडवेज के प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 63 प्रतिशत रही। जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। ठंड के चलते बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। शीतलहर के चलते रिक्शा, ठेला, खोमचा तथा पटरी दुकानदारों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। शाम होते ही पटरी दुकानदार अपना दुकान समेट कर घर जाने को मजबूर हो जा रहे हैं।मध्याह् न बाद धूप निकली लेकिन हवा चलने के चलते असर नहीं हो रहा था। लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू, सरसों की फसल में रोग लगने से किसान परेशान
मऊ/पिपरीडीह। ठंड का असर फसलों पर भी पड़ना शुरू हो गया है। शीतलहर से आलू की फसल में झुलसा रोग लगना शुरू हो गया। सरसों की फसल के फूल गिरने शुरू हो गए हैं। मजखनी गांव के किसान ओमप्रकाश सिंह का कहना था कि ठंड बढ़ने से आलू की फसल में झुलसा रोग लग रहा है।

सरसों में लगे फूल झड़ने से नुकसान हो सकता है। मजखनी गांव के किसान नंदलाल मौर्य का कहना था कि ठंड पड़ने के कारण आलू की फसल में रोग लगने की शुरुआत हो गई है।सरसों की फसल बोई है। जिसमें मौजूदा समय में काफी फूल लगे हुए हैं दाने का सांचा भी बैठ रहा, अगर इसी तरह मौसम बना रहा तो सरसों की फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार का कहना था कि किसानों को सतर्क रहने की जरुरत है। फसलों में रोग लगते ही कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर रासायनिक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed