फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People scorched due to scorching heat, increased crowd in hospitals

भीषण उमस से झुलसे लोग, अस्पतालों में बढ़ी भीड

Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
People scorched due to scorching heat, increased crowd in hospitals
मऊ। बीते सप्ताह यास तुफान के असर से जहां मौसम खुशनुमा और लोगों को गर्मी से निजात दिलाने वाला हो गया था, वही मौसम में बदलाव से अचानक तापमान में वृद्धि होने से तेज धूप तथा भीषण उमस ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। शनिवार की दोपहर में तापमान 38.5 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं दो दिनों से बदले मौसम से लोगों को पेट दर्द, दस्त, वायरल के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन

जिससे सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती दिख रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक जिले के तापमान में और वृद्धि होगी। माने तो यह तापमान रविवार को 40 से पार हो सकता है। शनिवार को दोपहर में तापमान 36 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि शुक्रवार को यह 34 डिग्री से कम था। शनिवार को गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों को खासा परेशान किया।
विज्ञापन

पूर्वा हवाओं की वजह से ही लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। गौरतलब है कि गत दो तीन दिनों से लोगों को गर्मी के साथ-साथ भीषण उमस झेलनी पड़ रही है। इसकी वजह पूर्वा हवाएं हैं, जो वातावरण में नमी घोल रही है। दूसरी तरफ नगर में वीकली लाकडाउन के चलते दुकानें बंद रही। ऐसे में भीषण गर्मी के चलते सड़कों तथा बाजारों में भीड़ ना के बराबर थी। वहीं इस दौरान किसी आवश्यक कार्यों से सड़कों पर निकले भीषण धूप से बचाव के लिए गमछा, छाता आदि के सहारे धूप से बचने का प्रयास करते दिखे, जबकि पैदल व वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed