फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People protested against leaving by putting ballast on the road

लोगों ने सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ृने का किया विरोध

Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
People protested against leaving by putting ballast on the road
चिरैयाकोट (मऊ)। क्षेत्र के बड़हलगंज नहर पुलिया से शहीद धर्मेंद्र यादव के गांव होते हुए सरसेना बाजार तक जाने वाले मार्ग को पिच कराने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने रविवार केे विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का कहना था कि जब जवान कीशहादत हुई तो उसी समय शहीद के नाम पर सड़क बनवाने की घोषिण की गई थी लेकिन नहीं बनाई गई। एक वर्ष पहले शहीद धर्मेंद्र यादव की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे मुहम्मदाबाद गोहना के भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर के प्रयास सेशहीद मार्ग के लिए तीन लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे।
विज्ञापन

इस शहीद मार्ग पर मात्र गिट्टियां डाल कर उसे छोड़ दिया गया है।जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार ग्रामीणों की ओर से एसडीएम कार्यालय पर इसके निर्माण कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। लेकिन कोई कार्यवाही न होने से लोगों में आक्रोश है। इस परेशानियों से आजिज आकर रविवार की शाम ग्राम भेड़ियाधर के ग्रामीणों ने बड़हलगंज नहर पुलिया के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि इस सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर पलटू यादव, सवरू यादव, संजय यादव, रविन्द्र यादव, दूधनाथ यादव, वसिष्ठ यादव, विजयी यादव, हरियोम यादव, नागेंद्र यादव, सोनू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed