फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People of Bindtolia were horrified by the cutting of Ghaghra

कटान का दायरा बढ़ने से देवारा क्षेत्र के लोगों के दिलों की धड़कनें तेज

Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
People of Bindtolia were horrified by the cutting of Ghaghra
मधुबन के देवारा में घाघरा के कटान का दायरा बढ़ने से देवारा क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। बिंदटोलिया गांव में कटान जारी रहने से गांव का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा में घाघरा के कटान का दायरा बढ़ने से लोगों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। पहले बिंदटोलिया में कटान हो रही थी। अब नई बस्ती सहित धर्मपुर बिशुनपुर, दुबारी, मोलनापुर सहित तीन किमी एरिया में कटान तेज हो रही है। 50 से अधिक लोग मकान खाली कर सुरक्षित स्थान को पलायन कर गए हैं। नई बस्ती पुरवा के पास नदी पहुंच गई है। कटान पीड़ितों का कहना था कि देखते देखते आधा गांव कट कर घाघरा नदी में विलीन हो गया। काली मंदिर, डीह स्थान, निजी कालेज का भवन नदी में समा गया। लेकिन कटान रोकने के उपाय नहीं किया जा सका है। प्रशासन की तरफ से कटान पीड़ितों को कोई मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed