फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People donated blood with zeal

जोश के साथ लोगों ने किया रक्तदान

Thu, 27 Jul 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Thu, 27 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
People donated blood with zeal
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते एसपी अभिषेक यादव और इफ्तेखार अहमद।

विज्ञापन
मऊ। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कारगिल विजय दिवस पर बुधवार को आयोजित लहू देश के लिए में सुबह दस बजे से  रक्तदाओं ने पूरे जोश जज्बे के साथ भाग लिया। इस दौरान सुबह दस बजे से रक्तदाताओं का जो भीड़ उमड़ी तो देर शाम चार बजे तक लगातार रही। इस दौरान देर शाम तक कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया।

स्वैच्छिक रक्तदान  शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से शुरू हुआ। उद्धाटन पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घटन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान भी किया। उनका साथ समाजसेवी व मुहम्मदाबाद गोहना निवासी इफ्खार अहमद ने दूसरे डोनर चेयर पर लेटकर रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदान का जो सिलसिला शुरू हुआ, देर शाम चार बजे तक चलता रहा। इसका परिणाम रहा कि चार बजे तक 70 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसमें डीसीएसके महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों के साथ सीपीआई, निरंकारी मिशन, ग्रामीण विकास संस्थान हथिनी, फातिमा कांन्वेट स्कूल के शिक्षिकाओं के साथ विधायक मुख्तार ब्रिगेड के नौजवानों ने बढ़चढ कर भाग   लिया। इस दौरान अस्पताल के  ब्लड  बैंक के स्टाफ सुबह से लगातार लगें रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान डा. सरिता के नेतृत्व में डा. आदित्य राय, फार्मासिस्ट जितेंद्र विश्वकर्मा, राकेश मिश्र, अखिलेख त्रिपाठी, पंकज पाल, कनक मिश्र, जूही चावला, पायल राय, चंद्रप्रभा, पूनम, मनोज कुमार, अशोक कुमार, भीम प्रसाद, साहब यादव आदि लगातार ब्लड डोनेट करने से लेकर डोनरों की सेवा में लगें रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed