{"_id":"681cf5cf2554e2e6bf075de7","slug":"people-are-suffering-from-the-scorching-sun-temperature-reached-37-degrees-mau-news-c-295-1-svns1028-127693-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज धूप से बेहाल रहे लोग, 37 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज धूप से बेहाल रहे लोग, 37 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
मऊ। बुधवार की रात माैसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा रहा। लेकिन बृहस्पतिवार को तेज धूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। माैसम विभाग की तरफ से दो-तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है।
बुधवार की रात हुुई बूंदाबांदी के बाद बृहस्पतिवार को सुबह आकाश में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही होने वाली तेज धूप वाली गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आसमान में सूर्य की तपिश ने लोगों को अपने घरों में भी शाम तक कैद करके रखा।
दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम 37 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 37 प्रतिशत रही। 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। इस संबंध में जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मौसम बदलने से लोगों स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अगर बीमारी के चपेट में आ जाएं तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।