फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are suffering from diabetes due to lack of awareness

जागरूकता के अभाव में लोग हो रहे मधुमेह के शिकार

Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from diabetes due to lack of awareness
मऊ। विश्व मधुमेह दिवस पर शुगर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं जिला अस्पताल सहित पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 531 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

कई ऐसे लोग मिले जो शुगर के मरीज निकले, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इनको शुगर से बचाव के लिए टिप्स दिए गए। सीएमओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को विश्व मधुमेह दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि मधुमेह की बीमारी लोगों को धीरे धीरे अपने चपेट में ले रही है। युवा वर्ग भी बदले दिनचार्या, खानपान में सतर्कता ना बरतने और जागरूकता के अभाव में इसकी चपेट में आ रहा है। नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय ने शुगर के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में डॉ.आरके झा, डॉ. यूसुफ खान, दुर्गाप्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल के अलावा कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, परदहा, मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नॉन कम्यूनिकेबिल डिसिज क्लीनिक द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डायबिटीज, हाइपर टेंशन एवं बीएमआई जांच की गई। शिविर में 531 मरीजों की जांच की गयी। शिविर में डायबटीज के 30 से ज्यादा मरीज मिले। इस दौरान पंजीकृत मरीजों की जांच में पाया गया कि पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं में डायबीटीज की मात्रा अधिक पायी गई। इस मौके पर डॉ. एके रंजन, डॉ. आदित्य राय, धर्मेद्र गिरी, राधेश्याम, बेबी, संगीता यादव, जागृति सिंह, रीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed