फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are falling ill due to sunlight during day and cold at night.

Mau News: दिन में धूप और रात ठंडी से बीमार हो रहे लोग

Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to sunlight during day and cold at night.
मऊ। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। जिला अस्पताल में अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें सर्दी, जुकाम के साथ बुखार के मरीज विशेष रूप से देखने को मिल रहे हैं। वही छोटे बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। रात में सर्द और दिन में धूप के चलते वातावरण में आए बदलाव से लोग संक्रमित हो रहे हैं। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद से मौसम सुबह के समय कोहरा हो रहा है। दिन में गर्मी के बाद वही शाम ढलने के साथ मौसम सर्द हो जा रहा है।
विज्ञापन

खान-पान में हल्का सा परिवर्तन लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम के बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बच्चे शीघ्रता से बीमारियों की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम में एक बार फिर अचानक बड़ा बदलाव आया है। बारिश के बाद से तापमान में गिरावट हुई है और अब दिन में हल्की गर्मी होनेे लगी है। अस्पताल में आने वाले मरीजोंं में पिछले पांच दिनों में वायरल से ग्रसित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार अभी अस्पताल में औसतन 750 मरीज रोज आ रहे हैं। इन मरीजों में औसतन 230 मरीज वायरल से ग्रसित हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा ऐसे मरीजों की जांच कराने के साथ ही उपचारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

--------------------
सर्दी, खांसी, आंतों में संक्रमण, गले में खराश, बैक्टीरियल या फंगस इंफेक्शन खतरनाक
मऊ। बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना हैै कि मौमस के इस बदलाव को देखते हुए बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्हें सर्दी व आर्द्रता से बचाने के पर्याप्त उपाय करने चाहिए। क्योंकि सर्दी, खांसी, आंतों में संक्रमण, गले में खराश, बैक्टीरियल या फंगस इंफेक्शन का खतरा बढ़ रहा है। वायरल की चपेट में आने के बाद से बुखार पांच से सात दिनाें तक प्रभावित कर रहा है। ऐसा लक्षण मिलने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर परामर्श लेकर दवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मऊ। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाहा का कहना हैै कि मौसम के बदलाव से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी भी लापरवाही लाेगों के लिए घातक बन सकती है। कहा कि खान पान में परहेज करने से सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उपचार करें।
-------------------
मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजोंं को चिकित्सकों के परामर्श पर नि:शुल्क जांच के साथ दवा दी जा रही है।
- डाॅ. एपी गुप्ता, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed