फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   peeem aavaas paatron ka naam soochee se hatavaane mein 80 sachivon ko pratikool pravishtee

पीएम आवास पात्रों का नाम सूची से हटवाने में 80 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टी

Sat, 20 Feb 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
peeem aavaas paatron ka naam soochee se hatavaane mein 80 sachivon ko pratikool pravishtee
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की तरफ से शुक्रवार को जिला पंचायत स्थित सभागार में बैठक का आयोजन कर सरकार के महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में उपस्थित न रहने पर कोपागंज ब्लाक के बशारतपुर गांव के सचिव को सीडीओ ने निलंबित करने का आदेश जारी किया। जबकि पीएम और सीएम आवास योजना के लाभार्थियों का सूची से नाम हटाकर दूसरे का नाम डालने के मामले में जिम्मेदार 80 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी करने का आदेश सीडीओ ने संबंधित विभाग को जारी किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने बताया कि जिले में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के साथ साथ सीएम और पीएम आवासीय परियोजना की प्रगति जानने के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में बैठक का आयोजन किया था। समीक्षा करने के दौरान सीडीओ पता चला कि कोपागंज ब्लाक के बशारतपुर गांव का सचिव बैठक में उपस्थित ही नहीं हुआ, इस पर उन्होंने सचिव शशिकांत को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसीक्रम में समीक्षा के दौरान पाया गया कि हर ब्लाक के सचिवों ने पूर्व में आवासीय योजना के पात्रों की जारी सूची में शामिल नामों को काटकर उनके स्थान पर दूसरे का नाम दर्ज कराया है। सीडीओ ने इसको गंभीरता से लिया। सीडीओ ने इस गोलमाल में शामिल 80 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टी जारी करने का आदेश दिया। इसमें कोपागंज ब्लाक पांच, बडराव ब्लाक के नौ, दोहरीघाट ब्लाक के 11, रानीपुर ब्लाक के सात, फतेहपुर मंडाव के सात, परदहां ब्लाक के छह, घोसी ब्लाक के सात , मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के 12 और रतनपुरा ब्लाक के 16 सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। सीडीओ ने बताया कि पंचायती राज अधिकारी को आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed