{"_id":"60dcaaf28ebc3e2986362e3f","slug":"peace-party-s-performance-on-inflation-mau-news-vns597895265","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर पीस पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर पीस पार्टी का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने की मांग करते हुए पीस पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा।
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहाकि आज देश में पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा वृद्घि हो रही है। उसकी मार आम आदमी पर पड़ने लगी है। पेट्रो मूल्य में वृद्धि की देन है कि राशन से लेकर सरसों के तेल तक के भाव आसमान छूने लगें हैं। आज बढ़ती महंगाई से सभी वर्ग परेशान है मध्यमवर्गीय परिवार की सबसे ज्यादा हालत खराब है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया बोले भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ऐसे में आम जनता की समस्याओं को देखते हुए पीस पार्टी जनहित में देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंप कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग कर रही। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से मुनौव्वर अली, जावेद, अरशद खान, मु.नोमान, हाफिज इमरान, मो.मुर्तुजा,जावेद लुकयान, अबुबकर, शाहिद, इकबालइ अहमद आदि लोग मौजूद रहे।