फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Peace Party candidate received threat from Sadar Vidhan Sabha

सदर विधानसभा से पीस पार्टी प्रत्याशी को मिली धमकी

Sat, 19 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Peace Party candidate received threat from Sadar Vidhan Sabha
विधानसभा सदर 356 से पीस पार्टी उम्मीदवार मुनौव्वर मुर्गा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर उसे तथा उसके अभिकर्ता के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अपनी सुरक्षा की भी मांग की। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है। मुनौव्वर की सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में मुनौव्वर ने उल्लेख किया है कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला शाही कटरा खटिक टोला का रहने वाला है। तथा पीस पार्टी से 356 सदर विधानसभा से प्रत्याशी है। 18 फरवरी को अपराह्न 3:37 बजे उसके निर्वाचन अभिकर्ता शाही सौदागर के मोबाइल पर अज्ञात मोबाइल से फोन आया और जान से मारने तथा पैर तोड़ देने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसके पूर्व में भी मोबाइल पर फोन कर उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था। 17 फरवरी की शाम को उसे चुनाव लड़ने से हटने के लिए दबाव बनाया गया था। पुलिस अधीक्षक से नंबरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग किया है। मुनौव्वर ने बताया कि शहर कोतवाली में उसका एफआईआर दर्ज हो गया है। साथ ही सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही उनकी सुरक्षा में दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed