फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   pcs passed candidates

पीसीएस-2013 में जनपद की प्रतिभाओं ने लहराया परचम

Fri, 27 Mar 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 27 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
pcs passed candidates
पीसीएस-2013 में जनपद के नौ होनहारों ने बाजी मारी है। रानीपुर ब्लाक के मिर्जापुर गांव निवासी पंकज सिंह ने टॉप कर हमें गौरवान्वित किया। सफल होने वालों के परिवार में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन



नगर के हनुमान नगर भीटी निवासी दुर्गेश मिश्र ने पीसीएस-2013 की परीक्षा में प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल की है। दुर्गेश की तैनाती उपजिलाधिकारी के पद पर हुई है।
विज्ञापन



वह डीएवी इंटर कालेज के अंग्रेजी प्रवक्ता अमरनाथ मिश्र के सबसे छोटे पुत्र हैं। वर्तमान में दुर्गेश केंद्र सरकार में सहायक सेक्शन अधिकारी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 दूरभाष पर दुर्गेश मिश्र ने तैयारी कर रहे प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया। नगर के निजीमुद्दीनपुरा निवासी विशाल शर्मा ने पीसीएस-2013 की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार के पद पर तैनाती पाई है।


 उनके पिता काशीनाथ शर्मा होमियोपैथिक चिकित्सक तथा माता अवकाश प्राप्त बाल विकास परियोजना अधिकारी हैं। विशाल शर्मा संत लखन दास महाविद्यालय गाजीपुर में अंग्रेजी प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं।


 उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया। इसी क्रम में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के जहनियापुर गांव निवासी राजन राय पुत्र ब्रजभूषण राय ने परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनाती पाई है।


 इसी क्रम में नगर के संस्कृत पाठशाला निवासी सुनीता गुप्ता ने पीसीएस 2013 की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। सुनीता गुप्ता की तैनाती नायब तहसीलदार के पद पर हुई है।


सुनीता गुप्ता राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज में भूगोल प्रवक्ता हैं। उनकी कामयाबी पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।


दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बसियाराम निवासी रामआशीष यादव पुत्र रामबचन यादव ने पीसीएस 2013 की परीक्षा मेें सफलता हासिल किया है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।


 इसी क्रम में क्षेत्र के रामपुर धनौली निवासी रणंजय यादव ने पीसीएस 2013 में बाजी मार कर एसोसिएट कमिश्नर के तौर पर तैनाती पाई है।


 इसी प्रकार धनौली रामपुर निवासी मुकेश राय ने पीसीएस 2013 की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए कैट आडिटर बने। युवाओं की सफलता से क्षेत्र में हर्ष है।



कोपागंज। पीसीएस 2013 में कस्बा के अरुण कुमार गुप्ता भी सफल रहे। उनकी तैनाती उप रजिस्ट्रार के पद पर हुई है। अरुण के एक भाई सुनील गुप्ता चिकित्सक तथा दूसरा भाई लक्ष्मण एडवोकेट हैं। कस्बा के अखिलेश तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, अविनाश वर्मा आदि ने कामयाबी पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed