फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Payment done first, work done later

पहले हुआ भुगतान, बाद में कराया कार्य

Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Payment done first, work done later
मऊ। विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत दुबारी में मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर मनरेगा लोकपाल विनीता पांडेय ने निरीक्षण किया। शिकायत की गई थी कि मिट्टी का कार्य तो बाद में कराया गया लेकिन उसका भुगतान पहले कराया गया। मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत ग्रामीणों ने नौ नवंबर 2021 को आयुक्त और अपर आयुक्त (मनरेगा) ग्राम विकास से की थी। जिसमें ग्राम प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक ने मिलकर बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान संबंधी आरोप लगाए गए थे। जनपद स्तर से जांच का आदेश भी जारी हुआ था लेकिन लापरवाही से जांच रिपोर्ट शासन तक नहीं पहुंचाई गई। शासन स्तर से लंबित शिकायत के निस्तारण के लिए मनरेगा लोकपाल विनीता पांडेय ने शिकायत के प्रत्येक बिंदुओं पर निरीक्षण किया। जिसमें वर्तमान में सभी कार्य पूर्ण पाए गए, जबकि अक्तूबर 2021 में की गई शिकायत के समय कार्य नहीं हुआ था। शिवनाथ के घर से देवनाथ पांडेय के खेत तक मिट्टी के कार्य का भुगतान, कार्य होने के पहले ही करा लिया गया जबकि कार्य बाद में हुआ। निरीक्षण के दौरान एपीओ सत्य प्रकाश पांडेय, तकनीकी सहायक कृष्ण कांत मल्ल, सचिव रानी यादव, ग्राम प्रधान सपन कन्नौजिया, कांस्टेबल तेजधर पाठक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed