{"_id":"5c0ab722bdec22415774f04d","slug":"patients-wandering-for-medicine-and-tired","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा के लिए भटकते रहे मरीज और तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा के लिए भटकते रहे मरीज और तीमारदार
mau
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगति सहित14 सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्ट शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। इससे जिला और महिला अस्पताल में दवा वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। वहीं जिले के 7 सीएचसी केंद्रों पर भी कार्य बहिष्कार का असर रहा। मरीजों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले लंबित पड़े वेतन विसंगति, पदों का पुनर्गठन, पद सृजन, पदोन्नति, नियुक्ति और पेंशन बहाली सहित 14 मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने शुक्रवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इसके तहत सदर अस्पताल और महिला अस्पताल में फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से सुबह आठ बजे से दस बजे तक अस्पताल में दवा वितरण का कार्य प्रभावित रहा। इससे मरीजों को दवा के लिए इंतजार करना पड़ा। कार्य बहिष्कार के दौरान जिला अस्पताल में फार्मासिस्टों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, जिले के घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद, परदहा, रतनपुरा, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव सीएचसी केंद्रों पर कार्य बहिष्कार पर रहे।
जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि मांग पूरी न होने पर शनिवार को सभी फार्मासिस्ट सार्वजनिक अवकाश पर रहेंगे। मांगे पूरी न होने पर 10 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल की जाएगी।