फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Passengers going to Bihar are missing trains due to overcrowding.

Mau News: भीड़ अधिक होने से छूट रही बिहार जाने वाले यात्रियों की ट्रेनें

Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Passengers going to Bihar are missing trains due to overcrowding.
मऊ जंक्शन पर मुंबई से दादर एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लि
- मुंबई, दिल्ली और गुजरात से चलने वाली 12 ट्रेनों से मऊ जंक्शन उतरे 25 हजार से अधिक यात्री
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। छठ पर्व पर दीपावली से अधिक ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली, मुंबई और गुजरात से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रह जा रहे हैं और ट्रेन निकल जा रही है। बिहार जाने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही हैं। वहीं अहम ट्रेनों के 3 से 4 घंटे लेट पहुंचने से यात्रियों की परेशानी दो गुनी बढ़ गई है। शनिवार को तीन राज्यों से पहुंचने वाली 12 ट्रेनों से मऊ जंक्शन पर 25 हजार से अधिक यात्री उतरे। उधर ट्रेन छूटने से बिहार जाने वाले कई परिवार सामान लेकर घंटो प्लेटफॉर्म पर बैठे रहे। वाराणसी से चलकर छपरा और दूसरे जिलों को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन उनके लिए सहारा बनी। शनिवार को मुंबई से चलकर आजमगढ़ सुपरफास्ट (20103), गोरखपुर सुपरफास्ट (12165), काशी एक्सप्रेस (15017), गोदान एक्सप्रेस (11055), मऊ महोत्सव स्पेशल (01123), बलिया स्पेशल (10025) मऊ जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से चलकर मऊ एक्सप्रेस (15026), लिच्छवी एक्सप्रेस (14006) और गुजरात के जिलों से चलने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस (19489), दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस (19165), मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19053), ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) पहुंची। इन ट्रेनों के स्लीपर कोच और जनरल कोच में भीड़ समान्य दिखी। जगह के अभाव कम दूरी के यात्री शौचालय में बैठकर सफर करते दिखे। उधर स्लीपर कोच में मनमानी भीड़ ने पहले से सीट बुक कर सफर कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी थी। शुक्रवार को मुंबई से चलने वाली छपरा एक्सप्रेस (11059) निर्धारित समय से 2:03 घंटे मऊ पहुंची। इसके अलावा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19045) 1:46 घंटे, आजमगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20103) 1:15 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस (01027) 1:52 घंटे लेट मऊ जंक्शन पर पहुंची। वहीं मऊ महोत्सव स्पेशल (05302) अपने निर्धारित समय से 6:44 घंटे लेट शनिवार की सुबह 4:44 बजे मऊ जंक्शन पहुंची।

---------
इनसेट

भीड़ बढ़ने से ट्रेन में सफर मुश्किल

शनिवार की दोपहर 12 बजे छपरा जाने के लिए परिवार के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहे मनोज यादव, रामेश्वर, बेदी राम ने बताया कि वो बीते तीन घंटे से मऊ जंक्शन पर हैं। महानगरों से आने वाली ट्रेनों में भीड़ इतनी है कि, यात्रियों के उतरने में ही ट्रेन के खुलने का समय हो जा रहा है। सामान लेकर भीड़ में चढ़ना मुश्किल है। प्लेटफॉर्म-1 पर बैठे दीना राम, विमला, तबस्सुम ने रोडवेज बस से सफर करना आसान बताया।

मऊ जंक्शन पर मुंबई से दादर एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लि

मऊ जंक्शन पर मुंबई से दादर एक्सप्रेस के पहुंचने पर प्लेटफार्म पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed