{"_id":"0f9eb911ea37f80c999d23458655e815","slug":"passed-cpmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक और अजहर ने खुशी का मौका दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक और अजहर ने खुशी का मौका दिया
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
यूपी सीपीएमटी का रिजल्ट सोमवार को घोषित हुआ। इसमें अपने यहां के दो होनहारों ने भी परीक्षा पास की है। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के अभिषेक मद्धेशिया व अजहर कमाल अंसारी ने कामयाबी हासिल की है।
मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज पर इलेक्ट्रानिक सामानों की दूकान करने वाले अवधेश मद्धेशिया के पुत्र अभिषेक ने सामान्य श्रेणी में 801वीं रैंक हासिल की है। अभिषेक को ओबीसी में 264वीं रैंक हासिल हुई है। गौरतलब यह है कि अभिषेक के दो चचेरे भाई डा. प्रवीण मद्धेशिया व डा. पवन मद्धेशिया भी जनपद में सर्जन व नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं ।
कस्बा के ही कायस्थ टोला मुहल्ला निवासी व सिंचाई विभाग में अवर अभियंता पद पर तैनात कमाल अख्तर अंसारी के पुत्र अजहर कमाल अंसारी ने भी सीपीएमटी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अजहर को जनरल कैटगरी में 1197वीं और ओबीसी में 423वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
दोनो प्रतिभावान छात्रों ने दूसरे प्रयास में सीपीएमटी परीक्षा में सफलता हासिल की है। अजहर व अभिषेक के चयन पर डा. पवन मद्धेशिया डा. प्रवीण मद्धेशिया विपिन बरनवाल, संजय राय, मुहम्मद फायक अखिलेश चतुर्वेदी तसव्वर अहमद आदि ने बधाई दी।