{"_id":"6aca8c8133216f4a27043730","slug":"participants-practiced-for-dandiya-nights-mau-news-c-295-1-svns1029-153363-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डांडिया नाइट्स के लिए प्रतिभागियों ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डांडिया नाइट्स के लिए प्रतिभागियों ने किया अभ्यास
विज्ञापन
Photo Title
शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इसी क्रम में 12 अक्तूबर को पुलिस लाइन के सामने स्थित एक मैरिज हॉल में ‘’डिस्को डांडिया नाइट्स’’ का आयोजन किया जाएगा।
इसकी तैयारी के तहत शनिवार को प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा का अभ्यास किया। इस दौरान महिलाओं ने संगीत की धुन पर कदमताल की। आयोजक गोपाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम परिवारों और कपल्स के लिए आयोजित किया जा रहा है।
पारंपरिक पोशाक में आने वाले प्रतिभागी गरबा और डांडिया में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में प्रोफेशनल डीजे की धुन पर पारंपरिक गीतों, भजनों और बॉलीवुड के साथ फ्यूजन ट्रैक्स का आनंद लिया जा सकेगा। इसके अलावा, विभिन्न व्यंजनों के फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। शनिवार को हुए अभ्यास सत्र में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा। डांडिया की खनक और संगीत की धुन पर सभी ने उत्साह के साथ अभ्यास किया।