फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Papa does not come home, he does not give money for studies, sir, you should take action

UP News: पापा घर नहीं आते...पढ़ाई के पैसे नहीं देते साहब, थाने पहुंचे 12 साल के बच्चे ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 16 Jul 2022 04:34 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 04:34 PM IST
सार

 मऊ के मधुबन थाने में कक्षा सात में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बालक ने अपने पिता पर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। बताया कि उसके पिता दो वर्ष पूर्व मधुबन निवासी किसी महिला से विवाह कर वहीं रह रहे हैं। 

विज्ञापन
Papa does not come home, he does not give money for studies, sir, you should take action
मधुबन थाने में बच्चे ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बालक ने अपने पिता पर कार्रवाई की मांग को लेकर मऊ के मधुबन थाने में तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता उसे और उसकी बहन को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहते हैं। उसके भरण-पोषण और पढ़ाई का खर्च नहीं देते।

विज्ञापन


तहरीर पर एसओ मधुबन ने खुद छात्र के स्कूल पहुंचकर उससे मामले की जानकारी लेकर उसे न्याय का भरोसा दिया।  तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के जमीन मझौली गांव निवासी बालक ने बताया कि मधुबन स्थित जूनियर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 7वीं का छात्र है।

विज्ञापन

माता-पिता ने कर ली दूसरी शादी

बताया कि उसके पिता दो वर्ष पूर्व मधुबन निवासी किसी महिला से विवाह कर वहीं रह रहे हैं। दो साल से पिता न घर आ रहे न ही उसे और उसकी छोटी बहन से मिल रहे हैं। आरोप लगाया कि उसके पिता द्वारा भाई-बहन को भरण पोषण के लिए किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पिता की मदद न मिलने से वह अपने दादा-दादी पर आश्रित है, लेकिन उनकी उम्र ज्यादा होने के चलते उन्हें भी भरण पोषण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने मांग की उसके पिता दोनों भाई-बहन को समय देने के साथ उसकी पढ़ाई और दूसरे खर्च को अन्य पिता की भांति निर्वाह करें।

बच्चे को न्याय दिलाने का आश्वासन मिला

बालक की मां ने दो साल पहले किसी और से शादी कर ली है। पीड़ित के तहरीर देने के समय एसओ सौरभ राय जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में परेड में शामिल होने गए थे। वापस आने पर जब उन्हें पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी दी तो एसओ पीड़ित छात्र के स्कूल पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक अनवारूल हक की उपस्थिति में छात्र से बातचीत कर पूरा मामला जाना।

साथ ही इस मामले में उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।  मधुबन एसओ सौरभ राय ने कहा कि अपने पिता के विरुद्ध समय न देने तथा उसके भरण पोषण की राशि न दिए जाने का आरोप लगाते हुए एक बालक ने तहरीर दी है। छात्र से बातचीत की गई है, उसके पिता से भी बातचीत की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed