{"_id":"598220ee4f1c1b92218b4751","slug":"panchavati-children-of-parishad-vidyalaya-can-not-tell-the-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय के पांचवीं के बच्चे नहीं बता पाए पहाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय के पांचवीं के बच्चे नहीं बता पाए पहाड़ा
mau news
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
घोसी। सर्व शिक्षा अभियान पर करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाने के बाद भी बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलती नजर नहीं आ रही है। परिषदीय विद्यालय के पांचवीं कक्षा के बच्चे पहाड़ा तक नहीं बता पा रहे हैं।
उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा और तहसीलदार सर्वेश सिंह के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आया है। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली। एसडीएम ने शिक्षकों को कड़ी हिदायत दी। साथ ही जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी।
शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा, तहसीलदार सर्वेश सिंह, बीडीओ मनोज वर्मा के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने बड़रांव ब्लाक के पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने टेकटेऊवारामपुर स्थित परिषदीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने पांचवीं और चौथी कक्षा के बच्चों से पहाड़ा पूछा। कोई भी बच्चा उत्तर नहीं दे पाया। बच्चों की संख्या बहुत कम थी। शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिलने पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। इसी क्रम में परिषदीय विद्यालय सरबहत बिरैचा,बोझी,बड़रांव विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में बुधवार को मीनू के अनुसार बच्चों को तहरी और दही का वितरण होना था।परंतु मानक के अनुसार कही भी मध्याह्न भोजन का वितरण नहीं हुआ था। शौचालय के निरीक्षण में पाया कि प्राथमिक विद्यालय सरबहत बिरैचा में शौचालय की स्थिति संतोषजनक रही। वहीं बोझी, बड़रांव,टेकटेऊवारामपुर,टेघना में शौचालय गंदे मिले। उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई।