फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy ropes protested in the water on the road

सड़क पर लगे पानी में धान रोप कर जताया विरोध

Thu, 06 Jul 2017 11:34 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 06 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Paddy ropes protested in the water on the road
घोसी नगर में बारिश का पानी जमा होने पर सड़क पर धान की रोपाई करते मोहल्लेवासी।
घोसी। नगर के पकड़ी मोड़,बस स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर हल्की बरसात होने पर भी जलजमाव होने से लोगों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को पकड़ी मोड़ के दक्षिण सड़क पर लगे पानी में धान रोप कर विरोध जताया।        
विज्ञापन

जनपद की सबसे बड़ी नगर पंचायत घोसी में जल निकासी के लिए एक दर्जन से अधिक नालों का  निर्माण किया गया है। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुख्य मार्गो के दोनों पटरियों पर इंटरलाकिंग किया गया है। परंतु नालों के बहाव ठीक नहीं होने से और ठीक ढंग से साफ सफाई न होने से थोड़ी बरसात होते ही नगर के पकड़ी मोड़ के पूरब, पुराने डाकघर के सामने, बैसवाड़ा , बड़ागांव, नीमतले,बड़ागांव बाजार आदि स्थानों पर जलजमाव हो जाता है। इसके चलते सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। लोगों के कपड़े ख़राब होना आम बात है।बस स्टेशन के पास डाक घर के पास सड़क के पूर्व पटरी पर आए दिन थोड़ी बरसात होते ही आए दिन पानी लगने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।  इस संबंध में सुखसागर निषाद, योगेंद्र राजभर, मोहन, वासिम,सुरेश ने आला अधिकारियों को कई बार शिकायत किया। शिकायत  होने के बाद भी जल निकासी की समस्या का समाधान न होने पर धान रोप कर विरोध करना पड़ रहा है। जब सड़क के किनारे यह हाल है तो अन्य जगहों पर इससे खराब स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed