फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   paanee kee tankee ka nahin mil raha laabh

पानी की टंकी का नहीं मिल रहा लाभ

Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
paanee kee tankee ka nahin mil raha laabh
नगर पालिका के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में शोपीस बना ओवरहैड टैंक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/बढुआगोदाम। सरकार की तरफ से लाखों की लागत से वार्ड के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना विभागीय लापरवाही से दम तोड़ रही है। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर चार ताजोपुर में 2014 में 15 लाख की लागत से बना ओवरहेड टैंक अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक हैंडओवर नहीं हो पाया हैं ऐसे में जहां बिछाई गई पाइप लाइन भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वहीं वार्ड के तीन मुहल्लो के लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। वार्ड नंबर चार ताजोपुर के मिश्र पूरा, दलित बस्ती और मड़ई मुहल्ले के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग की तरफ से 2014 में 15 लाख की लागत से 25 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया गया। तीनों मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई गई। मुहल्लेवासियों की मानें तो पाइप लाइन बिछाने के कुछ माह बाद ही यह ध्वस्त हो गई और ओवरहेड टैंक बनने के आठ वर्ष बाद भी उद्घाटन नहीं हो सका इसके चलते लगभग दो हजार आबादी को शुद्ध पानी नहीं मिल सका। इन तीन मुहल्लों में लगभग सात से आठ इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगे हैं। जिसमें चार खराब पड़े हैं। मुहल्लों में नगर पालिका ने पेयजल के लिए कोई सुविधा नहीं मुहैया कराई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आठ वर्ष पहले बने ओवरहेड टैंक की सुधि लेने के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से जहमत तक नहीं उठाई जा सकी। शुद्ध पानी के लिए लोग भटक रहे हैं। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक ऐसा मामला सामने नहीं आया है। फिर भी कार्यदायी संस्था के संबंध में जानकारी कराई जाएगी। समय रहते लोगों की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed