फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outcry in Walidpur due to severe power cut

बिजली की भीषण कटौती से वलीदपुर में हाहाकार

Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Outcry in Walidpur due to severe power cut
मऊ। नगर पंचायत वलीदपुर मे बिजली कटौती से नगर वासियों में हाहाकार मचा हुआ है।नगर मे पिछली सपा सरकार में लाखों की लागत से बने सब स्टेशन से नगर तथा क्षेत्रीय गांव में विद्युत सप्लाई की जाती है। सरकार का आदेश है कि नगर विद्युत कटौती से मुक्त रहेगा लेकिन दिन और रात मिलाकर नगर के लोगों को महज छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है जिससे नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में रोष पैदा हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता की लापरवाही से बिजली की भारी कटौती हो रही है।अवर अभियंता के निर्देशन में बिजली कटौती जारी है। कसबे वासियों का कहना है कि अवर अभियंता का चार्ज दो जगह होने के कारण नगर में विद्युत सप्लाई में कोई भी फाल्ट आ जाता है तो अवर अभियंता की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है। लोगों की मदद से उसको सही कराया जाता है।
विज्ञापन

अवर अभियंता की लापरवाही से चार महीनों से जले ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाया गया। वहां पर नगर पंचायत द्वारा इमरजेंसी सेवा के लिए रखे गये ट्राली ट्रांसफार्मर को चार महीनों से इस्तेमाल किया जा रहा है इससे लोगों में रोष है, दूसरा ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को महीनों झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के सपा नेता हबीबुर्रहमान, बसपा नेता प्रेमचंद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अनीसुर्रहमान ,इम्तियाज बेलाल आदि का कहना है कि नगर पंचायत की बिजली की व्यवस्था भगवान भरोसे ही चल रही है। यहां की कटौती के लिए विभाग का कोई अधिकारी सुधि ही नहीं लेता है। इस बाबत एसडीओ एमके आर्य ने बताया कि विद्युत कटौती की जानकारी मुझे नहीं है अगर विद्युत कटौती हो रही है तो इसे शेड्यूल के मुताबिक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed