फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   other

डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
other
मऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपदसमस्त अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई ,नलकूप, विद्युत, जल निगम, जिला पंचायत, स्थानीय निकाय, कृषि तथा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं. विद्यासागर मिश्र ने कहा कि अनेक बिंदुओं पर शासन एवं महासंघ के बीच उच्चस्तरीय वार्ताओं में बनी सहमति के पश्चात आदेश जारी न होने के कारण समस्याएं यथावत लंबित पड़ी है। जिसके कारण सरकार और महासंघ के बीच अविश्वास की खाई उत्पन्न हो गई है। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की स्पष्ट आख्या, जिसमें अभियंत्रण विभाग की संरचना एवं जूनियर इंजीनियरों की प्रोन्नत मेंभीषण ठहराव (स्टेगनेशन) को दृष्टिगत रखते हुए सहायक अभियंता को स्वीकृत 5400 के ठीक नीचे का ग्रेड पे 4800 रुपया प्रदान करने की सहमति के उपरांत भी शासन में बैठे नौकरशाहों की हठधर्मिता के कारण अब तक शासनादेश जारी नहीं गया है। धरने को जयप्रकाश यादव, प्रदीप सिंह, मायाराम आजाद, मिथिलेश यादव, अमित सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, लालू पाल, श्वेता यादव, एसएन यादव, सादाब खान, मनस्वी सोनकर, आनंद गौतम आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता एसके राम तथा संचालन रामबली यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed