फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Opposes women

संगतघाट पर महिलाओं ने रोका सड़क का कार्य

Wed, 22 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 22 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Opposes women
शहर क्षेत्र के छेदापुरा स्थित संगतघाट पर भदेसरा से बालनिकेतन बंधा मार्ग को जोड़ने के लिए हो रहे सड़क निर्माण के खिलाफ मुहल्ले के लोगों का विरोध बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मोहल्ले की महिलाओं ने एक बार फिर कार्य रोक दिया। इसके बाद महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका प्रशासन को चेताया कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो विरोध को और मुखर करेंगी।
विज्ञापन



   महिलाओं की मांग थी कि सड़क बनाने के लिए जिस बाउंड्रीवाल का निर्माण हो रहा है, वह मंदिर से बीस फुट की दूरी पर बनाया जाय। जिससे कि आने वाले समय में पूजा पाठ और शादी विवाह के दौरान  मोहल्ले के लोगों को कोई परेशानी न हो। महिला के प्रदर्शन के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य रोक दिया।
विज्ञापन



बताते दें कि बंधा रोड को भदेसरा से होकर बालनिकेतन तक जोड़ने का कार्य चल रहा है।  संगत घाट पर नगर पालिका ने बंधा रोड को जोड़ने के लिए छेदापुरा मोहल्ला स्थित संगतघाट पर निर्माण कार्य कराना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां से निर्माण कार्य शुरू हुआ वहां पर एक मंदिर स्थित है। लोगों का कहना है कि मंदिर के काफी करीब से निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।


मंगलवार को मोहल्ले की महिलाओं ने निर्माण कार्य को रोक दिया।  महिलाओं ने कहा कि जहां पर सड़क का निर्माण होना है। वहीं पर संगतघाट  स्थित मंदिर का मुख्य द्वार खुलता है। ऐसे में अगर मंदिर से बीस फुट की  दूरी पर सड़क निर्माण नहीं होगा तो काफी परेशानी होगी।



कहा कि  मोहल्ले के सभी वैवाहिक कार्यक्रम और पूजा पाठ आदि भी यहीं से होता है। महिलाओं ने काम को  रोकवा दिया। साथ ही कहा कि बिना मांग पूरी हुए अगर निर्माण कार्य शुरु हुआ  तो वे आंदोलन को बाध्य होगी। कार्य रोकवाने के दौरान मोहल्ले की संध्या,  बेबी, पुष्पा, अनिता, वंदना, कौशल्या, सुधा, रुबी,पिंकी, सरिता, सितारा देवी  सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed