फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Operation rejuvenation will be done on 19 parameters in council schools

परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटरों पर होगा आपरेशन कायाकल्प

Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Operation rejuvenation will be done on 19 parameters in council schools
मऊ शासन ने परिषदीय विद्यालयों में संचालित आपरेशन कायाकल्प योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब आपरेशन कायाकल्प में अब 19 मानकों पर कार्य होगा। अब इसी आधार पर प्रधानाध्यापक तथा ग्राम प्रधानों को काम कराने का फरमान जारी किया गया है। जिले में पहले निर्धारित किए गए 14 पैरामीटर के सापेक्ष अब तक 76 प्रतिशत विद्यालय पूरे किये जा चुके हैं। विभाग की तरफ से शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समकक्ष खड़ा करने के लिए सरकार की तरफ से आपरेशन कायाकल्प योजना शुरू की गई है। पहले इसके लिए 14 पैरामीटर निर्धारित किए गए थे, लेकिन अब पांच पैरामीटर को बढ़ा दिया गया है, जिससे अब 19 हो गए हैं। अभी तक जिले में 76 प्रतिशत विद्यालयों में 14 पैरामीटर पर काम हो चुका है। अब अन्य पैरामीटरों केसापेक्ष निर्माण की गति को बढ़ाए जाने की कवायद की जा रही है। साथ ही कायाकल्प के कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा रहा है। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है तो उसे सही भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि अब आपरेशन कायाकल्प योजना में अब 19 पैरामीटर पर कार्य होगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिले में पहले निर्धारित किए गए 14 पैरामीटरों के सापेक्ष अब तक 76 प्रतिशत विद्यालय संतृप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ। शुद्ध सुरक्षित पेयजल, विद्यालय में नल-जल की आपूर्ति, बालक इज्जत घर, बालिका इज्जत घर, बालक यूरिनल, बालिका यूरिनल, यूरिनल में जलापूर्ति, इज्जतघर का टाइलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट, आधुनिक रसोईघर, कक्षा की फर्श पर टाइलीकरण, श्यामपट विद्यालय की रंगाई-पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप व रेलिंग, कक्षा कक्ष में वायरिंग व विद्युत उपकरण, विद्यालय का विद्युत संयोजन, बच्चों के लिए डेस्क व बेंच, विद्यालय की चाहरदीवारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed