फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Operation of unreserved express train from 10

अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 10 से

Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Operation of unreserved express train from 10
मऊ। बलिया से मऊ होते हुए शाहगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले काफी समय से जिले में पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग को संज्ञान में लेते हुए रेलवे ने बलिया से आजमगढ़ होते हुए शाहगंज तक पैसेंजर ट्रेन को अनारक्षित एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में टिकट किसी भी समय लिया जा सकता है, लेकिन किराया एक्सप्रेस गाड़ियों का देना होगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी रेलवे अशोक कुमार ने बताया कि 10 अक्टूबर से (05171 व 05172) बलिया-शाहगंज जंक्शन-बलिया अनारक्षित डेली एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन बलिया रेलवे स्टेशन से सुबह 5.25 बजे छूटकर रसड़ा होते हुए 7.20 बजे मऊ पहुंचेगी। ट्रेन सुबह के 8.30 पर आजमगढ़ पहुंचेगी। वहां से सरायमीर होते हुए सुबह 10.25 पर शाहगंज पहुंचेगी। ट्रेन के शुरू होने से इस रूट पर यात्रा करने वालों को सुविधा मिलेगी। लेकिन यात्रियों को एक्सप्रेस का टिकट लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed