फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Open gym will open soon in Rose Garden

रोज गार्डेन में जल्द खुलेगा ओपेन जिम

Sun, 13 Feb 2022 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Open gym will open soon in Rose Garden
नगर स्थित कल्प वाटिका रोज गार्डन में बनेगा ओपेन जिम।।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन में जल्द ही ओपेन जिम खुलेगा। इसमें लोग अपनी सेहत सुधारने के लिए कसरत कर सकेंगे। यहां के लिए कई तरह की मशीनें मंगाई जाएंगी। इसके अलावा पार्क में बैठकर भी लोग योगा कर सकेंगे। शहर में नागरिकों की सेहत सुधारने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। नगर के पूर्वी छोर पर दो ओवरब्रिजों के बीच स्थित चंद्रभानपुर में 7.96 हेक्टेयर में राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का सुंदरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां पर ओपेन जिम की सुविधा न होने से लोग कसरत नहीं कर पाते थे। लोगों को निजी जिम में मोटी फीस देनी पड़ रही है। अब यहां ओपेन जिम खुल जाने से लोगों को सार्वजनिक पार्क में ही जिम की सुविधा मिल सकेगी। यहां 15 लाख रुपये की लागत से चेस्ट प्रेस, लनेग प्रेस, सिंगल एयर वॉकर, डबल एयर वॉकर आदि उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से लोग पेट, जांघ, पैर, छाती की बेहतर कसरत कर सकेंगे। इसके अलावा पार्क में बैठकर योगा भी कर सकेंगे। इन उपकरणों की मदद से युवा से लेकर बुजुर्ग नागरिक तक को इसका लाभ मिल सकेगा। अगले माह ओपेन जिम आम लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। अगले चरण में नगर के छोटे पार्क में भी ओपेन जिम लगाने की योजना है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर के चंद्रभानपुर स्थित राजकीय अलंकृत रोज गार्डेन का सुंदरीकरण कराया जा चुका है। 15 लाख की लागत से ओपन जिम खोलने की कवायद चल रही है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। ताकि लोग अपनी सेहत भी सुधार सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed