{"_id":"609420d78ebc3e8d93251372","slug":"only-30-buses-plying-roadways-income-fell-mau-news-vns588287046","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 30 बसें चल रहीं, रोडवेज की आय गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 30 बसें चल रहीं, रोडवेज की आय गिरी
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने का असर हर क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। परिवहन निगम भी इससे अछूता नहीं है। बीते माह में मऊ के दोनों डिपो के राजस्व में 50 फीसदी तक गिरावट आ चुकी है। इसकी वजह 51 में सिर्फ 30 बसों का संचालन किया जाना बताया जा रहा है।
मऊ डिपो में 51 बसों का संचालन एक माह से पूर्व तक होती थी लेकिन वर्तमान में केवल 30 बसों का संचालन हो रहा है। इससे जहां रोडवेज को बीते माह तक प्रतिदिन साढ़े पांच से छह लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा था। वर्तमान में 30 बसों का संचालन होने से यह राजस्व तीन लाख रुपये से कम हो गई हे। यहीं स्थिति दोहरीघाट डिपो की है। जहां प्रतिदिन 52 बसों का संचालन होता था, इससे प्रतिदिन 6 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्रतिदिन प्राप्त होता था। वर्तमान में केवल 35 बसों का संचालन से यह आधी रह गई है। दोहरीघाट डिपो के एआरएम जबकि मऊ डिपो के प्रभारी एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि संक्रमण के चलते रोडवेज के राजस्व पर असर पड़ रहा है। यात्रियों की कम संख्या के चलते आधी बसों का संचालन हो रहा है।
एआरएम महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन ने निर्देश जारी किया है कि अब 50 सीट वाली रोडवेज बसों में 25 यात्रियों को बैठाना है। साथ ही इस दौरान यात्रियों को कोविड-19 से गाइड लाइन का पालन करना है।