फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only 25 percent of secondary schools uploaded information online in 39 days.

Mau News: 39 दिन में सिर्फ 25 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों ने अपलोड की ऑनलाइन सूचना

Sat, 09 May 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Only 25 percent of secondary schools uploaded information online in 39 days.
जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति और सूचना अपलोड करने की प्रक्रिया बेहद धीमी गति से चल रही है। शिक्षा सत्र शुरू होने के 39 दिन बाद भी मात्र 25 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों ने ही बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना अपलोड की है।
विज्ञापन

शासन की ओर से हुई समीक्षा में नाराजगी व्यक्त की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने लापरवाह माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त और 436 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षाओं तक लगभग 1.78 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। माध्यमिक विद्यालयों की उपस्थिति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड की ओर से ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थिति दर्ज कराने के लिए यूपीएमएसपी पोर्टल और मोबाइल एप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विभाग की ओर से प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।
बोर्ड के दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी विद्यालयों के प्रधानाचार्य पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। शिक्षा सत्र के 39 दिन बीत जाने के बाद भी जिले में केवल 25 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों ने ही ऑनलाइन सूचना अपलोड की है।

शासन स्तर पर हुई समीक्षा में जिले की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई गई है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रतिदिन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले प्रधानाचार्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed