{"_id":"61e84935091c9b7f3c2f93e0","slug":"online-work-started-increasing-during-the-corona-transition-period-mau-news-vns6344431164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण काल में बढ़ने लगा आनलाइन कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण काल में बढ़ने लगा आनलाइन कामकाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसके तहत बिजली विभाग की तरफ से ऑनलाइन कामकाज करने की कवायद शुरू हो गई हैं। जनता को ऑनलाइन काम कराने की सुविधाएं बढ़ी हैं। इसके तहत आनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिले मेें लगभग छह लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, लेकिन पांच से छह प्रतिशत उपभोक्ता ही आनलाइन बिजली बिल जमा कर रहे हैं। जिले में तीन विद्युत वितरण खंड में लगभग छह लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बिजली विभाग की तरफ से ऑनलाइन कामकाज करने की कवायद शुरू हो गई हैं। इसके तहत बिजली बिल आनलाइन जमा करने, आनलाइन झटपट कनेक्शन लेने तथा निवेश पोर्टल की सुविधा बढ़ी है। आनलाइन सुविधा का प्रचार प्रसार न होने से अभी तक पांच से छह प्रतिशत विद्युत उपभोक्ता ही बिजली बिल जमा करने की सुविधा ले रहे हैं।
विभाग की तरफ से बिजली उपभोक्ताओं के बिल की आनलाइन मानीटरिंग के लिए स्मार्टमीटर लगाने की कवायद चल रही है। स्मार्टमीटर लग जाने के बाद बिजली विभाग की तरफ से मीटर की रीडिंग हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो बिजली विभाग का ज्यादा कार्य फिल्ड वर्क ही है। इस संबंध मेें परदहां ब्लाक क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता श्रीकांत यादव, महेंद्र सिंह का कहना है कि आनलाइन बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलने से बिजली विभाग का चक्कर लगाना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने के प्रति उपभोक्ताओं को समय-समय से जागरुक किया जाता है। बिजली विभाग में ज्यादा कामकाज फिल्ड वर्क ही है। उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए आनलाइन तथा आफलाइन सुविधा दी गई है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कवायद चल रही है।