{"_id":"5fd8fdb98ebc3e3f61126773","slug":"one-ranger-suspension-recommended-mau-news-vns56362136","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रेंजर के निलंबन की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रेंजर के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने कसारा स्थित 400 केवी पावर हाउस परिसर और उसके बगल में स्थित कैंपस में किए गए पौधरोपण में भारी धांधली पाए जाने पर वन रेंजर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिया था। डीएफओ ने वन रेंजर के निलंबन की संस्तुति विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी है।
प्रभारी मंत्री सुरेश पासी के सोमवार को जनपद आगमन पर लोगों ने उनसे कसारा स्थित 50 बीघे और उसके बगल में स्थित आठ बीघे के कैंपस में किए गए पौध रोपण में व्यापक घपले की शिकायत की थी। शिकायत के सत्यापन के लिए प्रभारी मंत्री 400 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। वहां पर विभाग द्वारा दर्शाये गए पौधों की संख्या के सापेक्ष बहुत कम पौधे पाए गए। प्रभारी मंत्री ने इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश डीएफओ को दिया। डीएफओ ने मंगलवार को घोसी क्षेत्र के वन रेंजर प्रभुनाथ पांडेय के निलंबन की संस्तुति भेज दी। इस संबंध में डीएफओ संजय विस्वाल का कहना है कि अनियमितता के आरोप में वन रेंजर प्रभुनाथ पांडेय के निलंबन की संस्तुति की गई है।