फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents
बढुआ गोदाम। जिले में बृहस्पतिवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की जान चली गई। जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर एक को वाराणसी रेफर किया गया। रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार और बाइक स जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुवराबोझ गांव निवासी युवक संतोष चौहान 20 अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। सादीपुर गांव के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र बढुआ गोदाम के पास हुई। बाइक सवार सराय लखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर निवासी युवक वीर बहादुर सिंह 27 बैंक से रुपया निकालने आया हुआ था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। तीसरी घटना भी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह गांव के पास हुई। थाना क्षेत्र के कंधेरी स्थित कांशीराम आवास निवासी पिंटू कश्यप 32 किसी काम से आदेडीह गांव जा रहा था। अचानक उसकी बाइक बेकाबू हो गई और वह सडक पर गिर कर घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed