{"_id":"5d448b028ebc3e6ca2660e48","slug":"one-killed-three-injured-in-road-accidents-mau-news-vns4763600155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पहली घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। जहां दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार जगदीश यादव (60) और उनके पुत्र अवधेश यादव (39) दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर अछार निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय दोनों ही एक बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना के असना गांव निवासी वकील (19) पुत्र मोहम्मद हफीज भी गंभीर रूप घायल हो गया। तीनों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी घटना पिछले सप्ताह घोसी कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित कोल्ड स्टोर के पास की है जहां बकरी को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सडक पर गिर गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार उमाशंकर (60) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान गुरूवार की देर रात मौत हो गई। मृतक उमाशंकर मधुबन थाना क्षेत्र के मलकौली गांव का निवासी था। वह घटना के दिन मऊ किसी काम से आ रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।