{"_id":"62191293a4d3a310297d34e8","slug":"one-incomplete-then-three-parks-are-being-completed-in-paper-mau-news-vns640474125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अधूरा तो तीन पार्क कागज में हो रहे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के निजामुद्दीनपुरा में अधूरा पड़ा तालाब बेस्ड थीम पार्क।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर पालिका के किसी वार्ड में पार्क की सुविधा नहीं है। एक पार्क है तो वह भी नगर से बाहरी सीमा पर। पालिका द्वारा साढ़े तीन लाख की आबादी वाले नगर को पार्क की सुविधा के लिए निजामुद्दीपुरा में बन रहा तालाब बेस्ड थीम पार्क अभी तक पूरा नहीं हो सका है। 12 माह में बनने वाले इस पार्क में 48 माह बीतने के बाद यहां गेट, बाउंड्रीवाल बनने का कार्य ही पूरा हो सका है। जबकि तीन अन्य पार्कोें की फाइलें पालिका कार्यालय में धूल फांक रहींविभागीय अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों के रवैए से नगरवासियों में खासी नाराजगी है। बताते चलें कि नगर पालिका के वार्ड नौ के निजामुदीनपुरा मुहल्ले में डेढ़ एकड़ में फैले खाली ग्रांउड परिसर में अमृत योजना के तहत 50 लाख की लागत से बनने वाले पहले तालाब बेस्ड थीम पार्क की औपचारिक शुरुआत अप्रैल 2018 में हुई थी। पार्क ऐसे तो 12 माह में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन चार वर्षों का समय बीतने के बाद भी यहां केवल तालाब की बांउड्रीवाल तथा एक गेट लगाने का कार्य ही किया जा सका है। जबकि पार्क के चारों तरफ मार्निंग वाक के लिए पाथवे, एक योगा सेंटर बनाया जाना है। साथ ही प्रकाश के लिए दो हाईमास्ट, पेयजल के लिए टंकी बनाने का कार्य भी प्रस्तावित है। पार्क योजना कब तक पूरी हो जाएगी आला अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं। नगर पालिका द्वारा वर्षो पहले नगर के तमसा नदी के किनारे बने विसर्जन घाट, हनुमानघाट और मड़ैयाघाट को विकसित कर यहां पार्क बनाए जाने की योजना स्वीकृत है। इसी क्रम में बुनकर कॉलोनी के पास खाली जमीन को पार्क में तब्दील करने की योजना वर्षो पहले बनी। बावजूद अब तक इन तीनों जगहों पर पार्क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है। लेकिन अभी तक पालिका कार्यालय में फाइलें धूल फांक रही है। नगर क्षेत्र के अंदर पार्क की सुविधा कहीं नहीं है। एक पार्क है वह भी नगर से चंद्रभानपुर के पास बना हुआ है। ऐसे में नगर के बाहर बने पार्क में पहुंचने वाले लोगों की संख्या बेहद सीमित है। ऐसे में नगर के बीचों बीच निजामुद्दीनपुरा में बने रहे तालाब बेस्ड थीम पार्क से लोगों को इसका लाभ मिलता, लेकिन दूसरे कार्यो की तरह इस कार्य के पूरे होने की तिथि का इंतजार लोगों को बीते कई वर्षो से है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि निजामुद्दीनपुरा में निर्माणाधीन पार्क के लिए रिवाइज बजट का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। अन्य पार्को की कार्य योजना तैयार की जा चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।