फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One arrested with liquor of 27 lakh

27 लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2017 11:33 PM IST
mau news
mau news Updated Wed, 05 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
One arrested with liquor of 27 lakh
wine
मऊ। तस्करी कर डीसीएम में लादकर ले जाई जा रही गैर प्रांत की शराब जिले के स्वाट और हलधरपुर थाने की  पुलिस के संयुक्त प्रयास से मंगलवार की रात पकड़ी गई। तलाशी के दौरान डीसीएम से सात सौ पैंसठ पेटी में रखी 19420 शीशी शराब बरामद हुई। पुलिस की इस उपलब्धि का खुलासा  अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने  बुधवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करके किया। उन्होंने दावा किया कि बरामद शराब 27 लाख रुपये मूल्य की है।
विज्ञापन

  एएसपी शिवाजी शुक्ला ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वाट और हलधरपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से चट्टी तिराहे पर घेराबंदी कर पुलिस ने शराब से लदी डीसीएम को पकड़ा। तलाशी लेने पर पता चला कि तस्कर लकड़ी के नीचे शराब को छुपाकर ले जा रहे थे। तलाशी के बाद वाहन से 765 पेटी में रखी 19620  शीशी गैर प्रांत की बनी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। एएसपी ने बताया कि आरोपी शराब को बलिया जिले में डिलेवरी करने के लिए लेकर जा रहे थे। इस बीच मुखबिरी होने से उसे हलधरपुर थाना क्षेत्र में पकड़ लिया गया। वाहन से 27 लाख रुपये मूूल्य की शराब बरामद होने पर पुलिस ने वाहन के चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पदम भूषण पुत्र रामबाबू मध्यप्रदेश प्रांत के सागर जिले के नागर थाना क्षेत्र के सेवन गांव का निवासी है। जबकि डीसीएम बलिया जिले के अशोक नगर शांति सराय भृग्गु आश्रम निवासी रणविजय सिंह पुत्र रामकृपाल के नाम से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed