फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   On the third day of Navratri

Mau News: नवरात्र के तीसरे दिन हुई मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की आराधना

Thu, 25 Sep 2025 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:16 AM IST
विज्ञापन
On the third day of Navratri
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के रोडवेज ​स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन करते पुजारी।संव
मऊ। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को देवी मंदिरों में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में भारी संख्या में आए भक्तों ने हाजिरी लगाई। तड़के शुरू हुआ पूजा का दौर अनवरत देर शाम तक चलता रहा। वहीं घर पर भी नौ दिनों तक अनुष्ठान और व्रत रखने वाले भक्तों ने विधि विधान से पूजा की। मंदिर परिसर जय माता दी के जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन


नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को नगर के शीतला माता धाम, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहे स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव के अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की कतार लगी रही। मां के दर्शन पूजन के लिए लोग कतारबद्ध आए। लाइन में खड़े भक्त काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद जब मां के पूजन अर्चन करने पहुंचे। मान्यता है कि नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा चंद्रघंटा के रूप में मंदिरों में विराजमान होती हैं।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन करते पुजारी।संव

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन करते पुजारी।संव

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन करते पुजारी।संव

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर पर पूजन अर्चन करते पुजारी।संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed