{"_id":"61e1b977eb76de1829538129","slug":"on-the-second-day-11-candidates-nominated-for-various-posts-including-president-general-secretary-mau-news-vns633578463","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्य नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि बृहस्पतिवार को पहले दिन 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसे मिलाकर 22 पदों के लिए 36 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसमें कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन को लेकर कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किया। जिसे लेकर कचहरी परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। दाखिल पर्चो की और वापसी सोमवार 17 जनवरी को होगी।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल और संजय कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुधीर कुमार मल्ल, अशोक कुमार और युगेश कुमार गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया। साधारण उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए मोहम्मद मुकद्दस जरीफ ने नामांकन दाखिल किया, इस पद पर पहले दिन 3 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया, इस पद पर पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था।
महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर लक्ष्मीकत यादव, ऋषिकेश सिंह, हरिद्वार राय और सत्येंद्र नाथ राय ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार नामांकन के दूसरे दिन विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वही पहले दिन अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर 25 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य रविंद्र लाल श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी इकबाल अहमद, राकेश वर्मा, जकी अहमद, शिवाजी ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग किया।