फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   on slapping Orderly, advocate Sue

अर्दली को थप्पड़ मारने पर अधिवक्ता पर मुकदमा

Tue, 05 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 05 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
on slapping Orderly, advocate Sue
एक अधिवक्ता को स्थानीय तहसीलदार के साथ न्यायालय में अभद्र भाषा का प्रयोग और कर्मचारियों के साथ गालीगलौज करना महंगा पड़ गया। तहसीलदार रामभेज ने अधिवक्ता के खिलाफ स्थानीय थाने में एससी/एसटी एक्ट, 7 क्रिमिनल एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



वहीं जब साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की बात वकीलों को पता चली तो वे विरोध में उतर आए। तहसील दिवस में पहंुच कर अधिकारियों से दर्ज मुकदमा वापस करने की मांग करने लगे। इससे तहसील का माहौल पूरे दिन गरम रहा। 
विज्ञापन



 तहसीलदार की तहरीर के मुताबिक सोमवार को वह न्यायालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। कोर्ट में उनके बैठने के बाद अर्दली राम प्रकाश चौरसिया ने पुकार लगानी शुरू की। इतने में एक अधिवक्ता  न्यायालय में  घुस गए और राम प्रवेश को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसके बाद पेशकार शिवशक्ति प्रताप को गाली देते हुए तहसीलदार पर अपशब्दों का जमकर प्रयोग किया। तहसीलदार के समझाने और न्यायालय से चले जाने के अनुरोध के बाद भी अधिवक्ता नहीं रुके और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते रहे।


तहसीलदार ने बताया कि कई महीनों से आम जनता का काम चुनाव व सरकारी छुट्टियों के कारण  रुका हुआ था, उसे निपटाने के लिए वे न्यायालय में बैठे थे। सूत्रों की माने तो इस घटना की जानकारी तहसीलदार ने अपने उच्चाधिकारियों  को दी। देर शाम तक इस पर गहन मंथन करने के बाद तहसीलदार ने अधिवक्ता जगदीश सिंह निवासी हैबतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।



उधर साथी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की खबर पर वकीलों ने विरोध जताते हुए जुलूस निकाला। ब्लाक पर आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे। सीओ से बात की। वहां, मौजूद एसडीएम एम लाल ने तहसील दिवस के बाद बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed