फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Omprakash Rajbhar said If the government is formed, the caste calculation will be done in six months

ओमप्रकाश राजभर बोले: सरकार बनते ही छह माह में होगी जातिगत गणना, 11 लाख नौजवानों को दी जाएगी सरकारी नौकरी 

Sat, 05 Mar 2022 08:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 08:15 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी का बुलडोजर केवल गरीबों अल्पसंख्यकों और गरीब मजदूरों पर चल रहा है। बेरोजगार नौजवान पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Omprakash Rajbhar said If the government is formed, the caste calculation will be done in six months
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी और छह महीने के अंदर ही जातियों की गणना कराई जाएगी। जातिगत अनुपात के अनुसार सत्ता और नौकरी में भागीदारी दी जाएगी। 2022 में योगी की विदाई तय है। ये बातें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में कही।

विज्ञापन


सभा को स्वामी प्रसाद मौर्य, संजय चौहान और प्रेमचंद प्रजापति ने भी संबोधित किया। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि  देश का किसान छुट्टा पशुओं से आम आदमी महंगाई से व्यापारी जीएसटी से और नौजवान बेरोजगारी से परेशान है। लोगों को दो जून के खाने का इंतजाम करना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में 11 लाख नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी और आंबेडकरवादी विचार धाराओं के एक होने का समय आ गया है। बसपा ने आंबेडकर की विचारधारा को भाजपा के पास गिरवी रख दिया है। कहा कि छुट्टा पशुओं ने फसल बर्बाद कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम में जयंत चौधरी ने भाजपा को किनारे लगा दिया है तो वहीं सातवें चरण के अंत तक ओमप्रकाश राजभर, संजय चौहान और प्रेमचंद प्रजापति ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 80 और 20 का नारा देकर समाज को बांट रही है। इस चुनाव में भाजपा विधायकों की संख्या दहाई से ऊपर नहीं जा पाएगी।

योगी का बुलडोजर केवल गरीबों अल्पसंख्यकों और गरीब मजदूरों पर चल रहा है। बेरोजगार नौजवान पर पुलिस की लाठियां चल रही हैं। संजय चौहान ने भाजपा को झूठी और जुमलेबाज पार्टी बताते हुए लोगों को इससे सावधान रहने की अपील की। प्रेमचंद प्रजापति ने भी महागठबंधन को सत्ता में आने और अखिलेश के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed