फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   old woman died due to collision with roadways bus in mau

दर्दनाक: बस के अगले हिस्से में फंसी महिला, 15 मीटर तक घसीटने से टूटीं हड्डियां, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Tue, 24 Sep 2024 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Sep 2024 05:37 PM IST
सार

मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रानीपुर थाना के धर्मसीपुर गांव के पास राज्य राजमार्ग पर सड़क पार कर रही वृद्ध महिला रोडवेज बस की चपेट में आ गई। बस के अलगे हिस्से में फंटकर घसीटने से उसकी हड्डियां टूट गईं। 

विज्ञापन
old woman died due to collision with roadways bus in mau
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव के पास लखनऊ से बलिया जाने वाले राज्य राजमार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक वृद्धा बुरी तरह घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन आनन-फानन वृद्धा को मोहम्मदाबाद गोहना सीएससी पर लेकर गए। जहां से वृद्धा को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के मुताबिक नेवासी देवी (70) पत्नी स्व. जगदीश मौर्य निवासी ग्राम धर्मसीपुर सोमवार की देर शाम को राज्य राजमार्ग के किनारे से सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थी। तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने वृद्धा को टक्कर मार दी। रोडवेज बस में फंसने के बाद करीब 15 मीटर तक वह घसीटती रही। जिससे महिला के कमर के नीचे की सभी हड्डियां टूट गईं। 
विज्ञापन


लोगों के शोर मचाने के बाद बस रुकी। वृद्धा को बस के निचले हिस्से से निकाला गया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक रोडवेज बस रुकी रही। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस भी पहुंची। परिजन एंबुलेंस की मदद से मुहम्मदाबाद गोहना सीएससी पर घायल को लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सक ने जांच के बाद वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक को तीन पुत्र हैं। एक बेटे भुवाल की करीब 7 महीने पहले मौत हो गई थी। एक बेटा भरत अपने ननिहाल में रहता है। जबकि शत्रुघ्न मुंबई में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है। मृतक की बहू बेबी मौर्य ने अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed