{"_id":"56e85f3837e1d4686384b8ab2f6a5af5","slug":"officials-sworn-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मठता की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मठता की शपथ ली
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में रविवार को नगर के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें चयनित पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही जिलाध्यक्ष अजय साहू तथा जिला महामंत्री गोपालकृष्ण बर्नवाल ने मनोनीत पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सर्वसम्मति से आशीष वर्मा को वरिष्ठ युवा जिला महामंत्री, आकाश सिंह को युवा जिला उपाध्यक्ष, दुर्गा प्रसाद गुप्ता को जिला सचिव मनोनीत किया गया। इसी तरह कैसर अंसारी को जिला युवा संगठन मंत्री, धर्मेंद्र कुमार साहू को युवा जिला सचिव बनाया गया। शमीम अनवर को युवा महामंत्री, नफीस अहमद को युवा जिला सचिव, जावेद अख्तर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
ज्योति नारायन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष,खलीबुर्रहमान को युवा जिला सचिव,सन्नी प्रकाश को विधानसभाध्यक्ष, सत्येंद्र सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संभव है।
विज्ञापन
व्यापारियों के हक व अधिकार को दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दुर्गा पूजा, दशहरा, मोहर्रम,ऐतिहासिक भरतमिलाप को सकुशल संपन्न कराने पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय समेत जनपदवासियों के प्रति आभार प्रकट किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को मनोयोग से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कमरुज्जमा, मौलवी शफीउल्लाह, जफर अहमद, इशरत इकबाल,तारिक अंसारी, अखिलेश आदि शामिल थे।