मऊ। समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आशु और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विजेंद्र यादव बागी के प्रथम जनपद आगमन पर मंगलवार को नगर स्थित हिंदी भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव अजय यादव आशु और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव विजेंद्र यादव बागी ने अपने नौजवान कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि समय आ गया है कि इस भाजपा सरकार को सबक सिखाने का। उनको मुंहतोड़ जवाब देने का जो लगातार हम नौजवानों, किसानों, बुनकरों, छात्रों, गरीबों, मजदूरों को ठगने का काम किया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। अध्यक्षता धर्मप्रकाश यादव और संचालन युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस अवसर पर यूथ जिलाध्यक्ष शहनवाज, जिलामहासचिव अरविंद चौहान, उपाध्यक्ष आदिल, मनीष राय, फूलबदन यादव, सुजीत भारद्वाज, हरिओम यादव, जुबैर अंसारी, हन्नी मिश्र, अंगद यादव, कौशल यादव मंटू, रामप्यारे यादव, अल्ताफ़ अंसारी, आद्यशंकर यादव, दूधनाथ यादव, सीताराम कुशवाहा आदि शामिल रहे।