फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Officers should act on the basis of morality : Dilip Pandey

अधिकारियों को नैतिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए: दिलीप पांडेय

Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officers should act on the basis of morality : Dilip Pandey
मऊ। समाजवादी फ्रंटल संगठन के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि राजीव राय के खिलाफ सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। छात्र सभा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप कुमार पांडेय ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों को नैतिकता के आधार पर कार्य करना चाहिए। पत्रक के माध्यम से मांग किया कि समाजवादी नेताओं को चिंहित कर उनका उत्पीड़न बंद किया जाए। चेताया कि ऐसा बंद नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि सरकार की यह बौखलाहट बता रही है कि 2022 में समाजवादियों की सरकार बनने जा रही है। पत्रक सौंपने वालों में युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, लोहिया वाहिनी जिला महा सचिव दीपक यादव, जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवम सिंह प्रिंस, शशिराज यादव, नगर अध्यक्ष अबु नासिर, सालिम, शिवम गुप्ता, राहुल यादव, सोनू राय, सूर्यमणि, अनिमेष सिंह तथा विवेक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed