फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Offering flowers to the graves of ancestors

पुरखोें की कब्रों पर चढ़ाए अकीदत के फूल

Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Offering flowers to the graves of ancestors
शबे बारात के मौके पर घोसी में अपने पूर्वजों की मजार पर फातेहा पढ़ते लोग।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शबे बरात पर जिले में कब्रिस्तान रोशन रहे। लोगों ने अपने आबा-ओ-अजदाद की कब्रगाहों पर पहुंच कर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। वहीं मस्जिदों और घरों में लोगों ने रातभर जाग कर इबादत की और अपने गुनाहों के लिए अल्लाह तआला से माफी मांगी। शुक्रवार की शाम होते ही मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान पहुंचने लगे। जहां उन्होंने अपने पुरखों की कब्र को रोशन किया और फातिहा पढ़ कर उनकी मगफिरत की दुआएं कीं। इस दौरान कब्रिस्तानों पर रोशनी के इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों पर रात भर लोगों ने नफिल नमाजें अदा की और पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद पर दुरुदो सलाम भेजे। घरों में भी महिलाओं और बच्चों ने रातभर जाग कर इबादत की। मधुबन : तहसील क्षेत्र में शबे बरात बीबीपुर, मर्यादपुर, दुबारी, दरगाह में पूरे अकीदत से मनाया गया। मुसलमानों ने कब्रिस्तान पर अपने पूवजों की मजारों पर अकीदत के फूल चढ़ाए और उनकी मगफिरत के लिए दुआएं कीं। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह स्थित सैयद मीरा शाह बाबा की मजार पर बड़ी संख्या में लोग फातिहा पढ़ने पहुंचे थे। यहां पर सामूहिक दुआ कर देश में अमन चैन और आपसी भाईचारा कायम रखने की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed