मऊ। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर नगर में कई शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के आयोजन किए गए। इस दौरान फ्लोरेंस नाईटिंगेल की सेवाओं को याद किया गया ओर उनके बताए सेवा के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कई नर्सों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। सहादतपुरा स्थित प्रकाश हास्पिटल एवं प्रकाश नर्सिंग स्कूल की ओर से बृहस्पतिवार को नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर जश्न मनाया। प्राचार्य प्रो. डॉ. रवि कुमार बीआर ने कहा कि फ्लोरेंस नाईटिगंल के 202वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विश्व नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने कहा कि सेवा भाव से किया गया कार्य एक महान कार्य है। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए 10,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। छात्राओं ने फ्लोरेंस नाईटिंगल के जीवन पर आधारित नाटिका का मंचन किया। इस दौरान हदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यूपी मिश्रा, डॉ. नितिश राय, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. राहुल एवं नर्सिंग स्टाफ सुधा, रींका, आंचल, गरिमा, पूजा, स्नेहलता, वंदना, रेनू, सुमन आदि उपस्थित रहे। शारदा नारायन हास्पिटल मेें केक काटकर नर्स दिवस मनाया गया। हॉस्पिटल के चैयरमेन डॉ संजय सिंह ने नर्सों की होने वाली भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नर्सों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस दौरान आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. एकिका सिंह, डॉ सुजीत सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रुपेश के सिंह, डॉ. कविता सिंह, मनीष, अभिनव मौजूद रहे। मधुबन : गंगऊपुर स्थित बीएमवाई कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सेज की भूमिका की सराहना की गई। मुख्य अतिथि मां समराजी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वंदना सिंह ने कहा कि मरीजों के प्रति नर्सेज की सेवाएं अति सराहनीय हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमणि यादव ने कहा कि दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था। इस दौरान चेयरमैन विजयमल यादव, सर्वेश यादव, हरिकेश यादव सहित छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।

नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग दिवस पर केक काटते प्रबंधक डा.मनीष राय और - फोटो : MAU