फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nuclear family system is extremely dangerous for Hindu society

हिंदू समाज के लिए अत्यंत घातक है एकल परिवार व्यवस्था

Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nuclear family system is extremely dangerous for Hindu society
नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आरएसएस के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन विभाग के परिवार म - फोटो : MAU
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के एक पैलेस के सभागार में परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में 1000 कुटुंब के महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि एकल परिवार व्यवस्था हिंदू समाज के लिए घातक है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि भारतीय परिवार व्यवस्था में समग्रता है। हमारी पहचान हमारे माता-पिता हमारे परदादा से है। समय के साथ हमारी कुटुंब व्यवस्था का क्षरण हो रहा है। अब एकल परिवार व्यवस्था हिंदू समाज के लिए घातक है। परिवारों में एक साथ भोजन ना हो पाने के कारण संवाद हीनता की स्थिति बनती है, जिसके कारण कुटुंब का भी विघटन हो रहा है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता बसते हैं। एक नारी ही अपने कुल की परंपरा को अपनी पुत्री और अपनी बहू को बताती है उनके द्वारा संस्कार को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती है। परिवार में कम से कम रात्रि का भोजन एक साथ भोजन मंत्र के साथ किया जाए। यदि ऐसा संभव ना हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार पूरा परिवार अच्छे पकवान बनाकर एक साथ भोजन करें। कहा कि हम अपने कुटुंब के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर अपनी संस्कृति व संस्कार को बचा सकते हैं। संचालन जिला कार्यवाह विनोद ने किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, सह प्रांत कार्यवाह विनय, श्रीराम प्रताप, कैलाश, रामविलास, राजीव नयन, गुलाब गुप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ममता सहगल, बीना गुप्ता, पूनम सरोज, संगीता द्विवेदी, मीना अग्रवाल, पूजा राय, नुपुर अग्रवाल आदि शामिल रहे।

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में  आरएसएस के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन विभाग के परिवार म

नगर के पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आरएसएस के तत्वावधान में कुटुंब प्रबोधन विभाग के परिवार म- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed